फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार बस ने युवक को रौंदा, मौत

Mon, 06 Mar 2017 10:58 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
विज्ञापन
-मृतक रजत की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कस्बे के एसआर पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने एक युवक को रौंद दिया। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को स्थानीय अस्पताल से सैफई रेफर किया गया। सैफई ले जाते रास्ते में उसकी मौत हो गयी। टक्कर मारने के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन


कस्बा निवासी राजेंद्र सिंह तोमर एलआईसी एजेंट हैं। राजेंद्र सिंह का पुत्र रजत कुमार (20) रविवार रात करीब नौ बजे एसआर पेट्रोल के पास पैदल जा रहा था। तभी बिधूना-दिल्ली मार्ग पर चलने वाली प्राइवेट बस ने रजत को पीछे से टक्कर मार दी। चालक बस लेकर मौके से भाग निकला। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर परिजन घायल युवक को सीएचसी ले गए। जहां डाक्टरों ने सैंफई रेफर कर दिया। रजत को नाजुक हालत में परिजन सैफई लेकर रवाना हुये। रास्ते में ही रजत ने दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष शिवकुमार का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। इधर शव के कस्बा पहुंचने पर स्थानीय व्यापारियों ने शोक जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें