फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: आज से तीन सितंबर तक बंद रहेगा यमुना नदी का पुल

Thu, 28 Aug 2025 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जालौन व औरैया को जोड़ने वाले शेरगढ़ घाट स्थित यमुना नदी पुल पर एक बार फिर आवागमन बंद होगा। पुल पर भार परीक्षण के चलते गुरुवार की सुबह से पुल पर आवागमन बंद हो जाएगा।
विज्ञापन

यह पाबंदी तीन सितंबर तक प्रभावी रहेगी। इस अवधि में हल्के वाहनों और पैदल आवाजाही पर भी पाबंदी रहेगी। लोगों को फिर से बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के जरिए आना-जाना पड़ेगा।
शेरगढ़ घाट स्थित यमुना पुल पर करीब एक माह पहले मरम्मत कार्य के चलते वाहन व पैदल आवाजाही पर रोक लगा दी गई थी। इसके बाद विभाग ने पुल की खराब बेयरिंगों को निकालकर वहां पर नई बेयरिंग लगाई थीं। यह कार्य होने के बाद पुल के पिलरों में ग्राइंडिंग के साथ नमी रोधक परत भी चढ़ाई गई थी।
विज्ञापन

अब इस पुल पर भार को चेक किया जाना है। यह काम मशीनों से होना है। ऐसे में एक बार फिर से पुल पर रोक लगाने के लिए पीडब्ल्यूडी ने जिला प्रशासन से वाहनों व पैदल आवाजाही पर रोक लगाने की मांग भेजी थी। जिस पर डीएम ने संस्तुति कर दी है। जारी आदेश के तहत पुल पर 28 अगस्त से तीन सितंबर तक पैदल व वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक रहेगी।
डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि यमुना नदी पुल पर भार जांचा जाना है। इसके लिए गुरुवार से तीन सितंबर तक पुल पर आवागमन वर्जित रहेगा। केवल काम करने वाले वाहनों की आवाजाही होगी। जालौन व औरैया के बीच आवागमन के लिए लोग बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का सहारा लिया जा सकता है।
जांच में ठीक मिला पुल तो दौड़ेंगे मालवाहक
यमुना नदी पुल पर भार की जांच होनी है। यह जांच मालवाहक वाहनों के आवागमन को सुरक्षा के मद्देनजर की जा रही है। विभागीय अधिकारियों की माने तो पुल इस भार परीक्षण में पास हो गया तो जल्द ही इस पुल से भारी वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें