एरवाकटरा। सैफई में भर्ती मजदूर की सोमवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। शनिवार को उसने घर में कलह के चलते जहर खा लिया था।
एरवा टिकटा गांव निवासी पिंकू सविता (28) वैवाहिक समारोह में खाना बनाता था। सहालग न होने पर गांव में गोलगप्पे का ठेला लगाता था। छह सितंबर को पिंकू ने घरेलू कलह के चलते घर में रखा जहर खा लिया था।
उसे सीएचसी से सैफई रेफर कर दिया गया था। पत्नी अलका, बेटा शौर्य, बेटी शिवानी सहित अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल रहा। शाम पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाया गया। थानाध्यक्ष जीतमल चौधरी ने बताया कि जांच कराई जाएगी। (संवाद)