फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: लटका गया नगर वन के विकास का काम

Sat, 15 Apr 2023 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-14एयूआरपी-18- फोरलेन में नगर वन की आने वाली जमीन। संवाद
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। यमुना नदी पर फोरलेन के साथ ही एक नया पुल निर्माण होना प्रस्तावित है। इसे लेकर अब नगर वन के विकास में अड़ंगा लग गया है। लोक निर्माण विभाग ने आगे की ओर चल रहे काम को बंद करा दिया है। वहीं, अधिकारी भी सड़क चौड़ीकरण के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद ही स्थिति साफ होने की बात कह रहे हैं।
सदर ब्लॉक क्षेत्र में यमुना रोड पर मां मंगला काली मंदिर गेट के ठीक सामने सड़क की दूसरी तरफ वन विभाग की ओर से लाखों रुपये खर्च कर नगर वन विकसित किया जा रहा है। इसके लिए हाल ही में 20 लाख रुपये स्वीकृत भी हो चुके हैं। एक साल से बीहड़ी क्षेत्र को नगर वन में विकसित करने का काम जारी है। जिसमें विभिन्न प्रजातियों के हजारों पौधे भी लगाए गए।
विज्ञापन

लोगों के बैठने और स्वच्छ वातावरण मुहैया कराने के साथ टहलने के पथ आदि बनाए जाने हैं। वन विभाग के अधिकारी नगर वन विकसित करने में लगातार जुटे हुए थे। इसी बीच पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से बीपी (बिलरायां पनवाड़ी मार्ग के फोरलेन) और एक नया पुल निर्माण को लेकर तैयार किए जा रहे आठ सौ करोड़ रुपये के प्रस्ताव ने नगर वन योजना को अधर में लटका दिया है।
पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से जो प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है उसमें फोरलेन निकलने के रास्ते में नगर वन के आगे का काफी हिस्सा आ रहा है। जिससे नगर वन के आगे के हिस्से में बनने वाला गेट, पौधरोपण, कुर्सियां आदि लगाए जाने के काम पर रोक लगा दी है। जिससे पैसा बर्बाद होने से बच सके। हालांकि इस बीच पीछे के तरफ विकास कार्य जारी रहेगा। इसके साथ ही नगर वन परिसर में बोरिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन


बोले जिम्मेदार
विभाग की ओर से तैयार किए जा रहे फोरलेन के प्रस्ताव में नगर वन की सामने की जगह आने के कारण वहां काम बंद कर दिया है। पीडब्ल्यूडी के प्रस्ताव पर जब तक काम पूरा नहीं हो जाता, तब तक आगे के हिस्से पर कोई काम नहीं कराया जाएगा। इस बीच पीछे के हिस्से को विकसित करने पर पूरा ध्यान दिया जाएगा।- ओपी सिंह, वन रेंजर सदर ब्लॉक, औरैया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें