फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात महिला का शव, लोग बोले- कुछ दिन से कबाड़ बिनते दे रही थी दिखाई, जांच शुरू

Sat, 15 Apr 2023 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

स्थानीय लोगों के मुताबिक महिला कुछ दिन से आस पास कबाड़ बिनते दिखाई दे रही थी। शव को पोस्टमार्टम में रखवाया गया है। वहीं, पुलिस सोशल मीडिया की मदद से पहचान के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले के दिबियापुर थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन फफूंद और पाता के बीच एक महिला का शव मिला। शिनाख्त न होने पर शव को पोस्टमार्टम हाउस रखवाया गया है। दिबियापुर थाने के उपनिरीक्षक शेर सिंह ने बताया कि सुबह के समय सूचना मिली थी कि आंबेडकर पार्क के पास डाउन रेलवे ट्रैक पर एक महिला का शव पड़ा है।

विज्ञापन

मौके पर पहुंच कर शव की शिनाख्त के लिए स्थानीय लोगों से काफी प्रयास किए। मगर महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। बताया कि मृतका की उम्र लगभग 45 वर्ष है। उसके शरीर पर लाल रंग की टीशर्ट मिली है। स्थानीय लोगों के मुताबिक महिला कुछ दिन से आस पास कबाड़ बिनते दिखाई दे रही थी। शव को पोस्टमार्टम में रखवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें