फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: विकास भवन की कैंटीन चलाएंगी समूह की महिलाएं

Sat, 04 Apr 2026 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
ककोर। विकास भवन कार्यालय की कैंटीन का संचालन स्वयं सहायता समूह की महिलाएं करेंगी। इससे महिलाओं की आमदनी होगी।
विज्ञापन

विकास भवन कार्यालय परिसर में सालों से तीन दुकानों का संचालन स्थानीय लोगों के द्वारा किया जा रहा था। यहां खानपान से लेकर अन्य जरूरी सामान ग्राहकों के लिए उपलब्ध था। अब इन दुकानों को परिसर से हटा दिया गया है। इसके साथ ही नए प्रस्ताव के तहत समूह की महिलाओं को विकास भवन कार्यालय में कैंटीन चलाने की कार्ययोजना बनाई गई है।
इसके लिए वैसुंधरा के दुर्गा स्वयं सहायता समूह का चयन किया गया है। समूह से जुड़ी 10 महिलाएं यह कैंटीन चलाएंगी। यहां चाय, नाश्ते और दैनिक प्रयोग की सामग्री मिलेगी। इस कैंटीन को लेकर एक हॉल की सफाई के बाद रंगाई-पुताई भी शुरू कर दी गई है। 10 अप्रैल तक इस कैंटीन के शुभारंभ की प्लानिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समूह की महिलाएं विकास भवन कार्यालय की कैंटीन का संचालन करेंगी। अन्य दुकानों को हटा दिया गया है। महिलाओं को जहां रोजगार मिलेगा। वहीं कार्यालय में लोगों को जरूरत का सामान भी मिल जाया करेगा।-संत कुमार, सीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें