फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आई महिला ने भी दम तोड़ा

Fri, 02 Dec 2016 11:05 PM IST
औरैया
विज्ञापन
-ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त स्कूटी देखते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गुरुवार की देर शाम नहर पुल पर ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार दंपति घायल हो गए थे। इनकी दो साल की बेटी की मौके पर मौत हो गई थी। हादसे में घायल महिला ने भी दम तोड़ दिया है। पति का कानपुर में उपचार चल रहा है। मां-बेटी के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। घायल युवक के पिता ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


गुरुवार देर शाम लगभग साढ़े आठ बजे दिबियापुर नहर पुल पर एक अनियंत्रित ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी थी।  दुर्घटना में विवेक उर्फ दीपक कुमार पाठक पुत्र अरविंद पाठक निवासी भिखनी का पुर्वा व उसकी पत्नी तृप्ति गंभीर घायल हो गई थीं। दो साल की बेटी आद्या की मौके पर मौत हो गई थी। विवेक एवं तृप्ति को कानपुर रेफर कर दिया गया था। परिजनों के अनुसार तृप्ति ने कानपुर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

विवेक का कानपुर में उपचार चल रहा है। विवेक दिल्ली की निजी कंपनी में कार्यरत है। वह पत्नी व बच्ची के साथ तीन दिन पहले शादी में शामिल होने के लिए गांव आया था। वह दिल्ली जाने के लिए ट्रेन पकड़ने स्कूटी से रेलवे स्टेशन फफूंद आ रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया था।  विवेक के पिता अरविंद ने ट्रक के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें