फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महानंदा एक्सप्रेस का इंजन फेल

Thu, 01 Dec 2016 11:29 PM IST
औरैया
विज्ञापन
ट्रेन संचालन को दूसरे दिन भी हुआ इंजन का ट्रायल - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
कोहरे से आठ घंटे लेट चल रही महानंदा एक्सप्रेस का इंजन अछल्दा स्टेशन पर फेल हो गया। इससे ट्रेन स्टेशन पर खड़ी हो गई। काफी देर तक ट्रेन के रुकने पर यात्री स्टेशन अधीक्षक कार्यालय पर हंगामा करने लगे। इसके बाद मालगाड़ी का इंजन लगाकर करीब डेढ़ घंटे बाद ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन


बुधवार को महानंदा एक्सप्रेस निर्धारित समय से आठ घंटे देरी से रात दस बजे अछल्दा स्टेशन पर पहुंची। अछल्दा स्टेशन पर ट्रेन का इंजन फेल हो गया। इससे ट्रेन स्टेशन पर खड़ी हो गई। ट्रेन के खड़े होने पर यात्रियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। स्टेशन अधीक्षक ने यात्रियों को समझाने का प्रयास किया। यात्रियों ने हंगामा करना बंद नहीं किया। स्टेशन मास्टर ने बताया कि ट्रेन का इंजन खराब हो गया है। उसे ठीक किया जा रहा है। यात्रियों के लगातार हंगामा करने से रेलवे प्रशासन हरकत में आया। इसके बाद ट्रेन में मालगाड़ी का इंजन लगाकर रात 11:30 बजे रवाना किया गया। इस दौरान अप लाइन की ट्रेनें प्रभावित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें