फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर महिला ने दी जान

Sun, 23 Apr 2017 11:48 PM IST
औरैया
विज्ञापन
घटनास्थल पर जमा लोगों की भीड़ व जीआरपी।
विज्ञापन
। रविवार की सुबह कानपुर की ओर जा रही शताब्दी एक्सप्रेस से कटकर महिला ने जान दे दी। देर शाम तक महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शिनाख्त न होने से शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखा दिया गया।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन फफूंद के आउटर के किनारे रहने वाले लोगों के अनुसार लगभग 40 वर्षीय महिला पहले ट्रैक के पास एक पेड़ की छाया में बैठी रही। शताब्दी आते देख वह ट्रैक की ओर दौड़ पड़ी। महिला ने अपना सिर पटरी पर रख दिया।

इससे महिला का सिर धड़ से अलग हो गया। तेज गति से जा रही शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आकर शरीर के अन्य हिस्सों के भी चीथड़े उड़ गए। जानकारी पर जीआरपी चौकी फफूंद के कार्यवाहक प्रभारी अर्जुन सिंह व दिबियापुर थाने के एसआई पप्पू सिंह घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन


जीआरपी चौकी क्षेत्र में शव होने से जीआरपी ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कार्यवाहक प्रभारी अर्जुन सिंह के अनुसार 40 वर्षीय विवाहिता मृतका हरी सफेद नीली छींटदार साड़ी, दोनों पैरों में तोड़ियां व एक पैर में बिछिया  पहने थी।

पहचान के लायक कोई सामान महिला के पास नहीं मिला। देर शाम तक कोई भी व्यक्ति शव की शिनाख्त नहीं करने पहुंचा। महिला के आत्महत्या करने की पुष्टि नहीं हुई है। उनका मानना है कि रेलवे लाइन क्रास करते समय महिला शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें