फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत

Sun, 23 Apr 2017 11:44 PM IST
औरैया
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना।
विज्ञापन
 एरवाकटरा-कन्नौज मार्ग पर कुकरकाट गांव में ट्रक की चपेट में आए स्कूटी चालक राजमिस्त्री की मौके पर ही मौत हो गई। स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके  पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


घायल को गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल से मिनी पीजीआई सैफई रेफर किया गया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। स्कूटी सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। इससे सिर में गंभीर चोटें आईं।

   रविवार को गांव चढ़रौआ, थाना सौरिख, जिला कन्नौज निवासी राज कुमार (60 वर्ष) पुत्र झब्बूलाल स्कूटी से एरवाकटरा कस्बे से घर वापस लौट रहे थे। एरवाकटरा कन्नौज मार्ग पर कुकरकाट गांव के बाहर तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इससे घटना स्थल पर स्कूटी चालक राज कुमार की  मौत हो गई। स्कूटी सवार इमरान पुत्र जिलेदार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक ने ट्रक लेकर भागने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक को घेर लिया।

इससे चालक ट्रक मौके पर छोड़कर भाग निकला। घटना से आक्रोशित लोगों ने जाम लगा दिया। घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक उपचार करने के बाद  मिनी पीजीआई सैफई रेफर कर दिया। 

जाम की सूचना पर थाना प्रभारी शिव कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इन्होंने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। घटना की जानकारी मृतक के परिवारीजनों को दी गई।  पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की तहरीर मिलने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें