फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतका मगध एक्सप्रेस के एसी कोच में जा रही थी दिल्ली से पटना

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। दिल्ली-हावड़ा ट्रैक पर फफूंद और पाता रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रक पर मंगलवार की सुबह एक महिला और एक साल की मासूम का शव मिला। पुलिस की लंबी कवायद के बाद रात में मृतकों की शिनाख्त हो गई। महिला बच्ची और पति के साथ मगध एक्सप्रेस से नई दिल्ली से पटना जा रही थी। रात में महिला बच्ची के साथ ट्रेन से गिर गईष इससे दोनों की मौके पर मौत हो गई, लेकिन पति को इसका पता नहीं चला। इलाहाबाद स्टेशन पहुंचने पर पति की नींद खुली। पत्नी व बच्ची को कोच में न देख उसने रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना दी। बाद में आरपीएफ कंट्रोल रूम में भेजी गई फोटो व हुलिए से युवक ने पत्नी व बेटी की शिनाख्त कर ली।
विज्ञापन

पटना (बिहार) के राजा राम मोहनराय अशोक नगर रोड नंबर 11 पटना निवासी कुंदन राव पत्नी पूर्वी गांगुली व एक साल की बेटी के साथ दिल्ली से इस्लामपुर पटना जा रही 20802 मगध एक्सप्रेस के एसी कोच संख्या बी-एक में यात्रा कर रहे थे। सोमवार देर रात फफूंद और पाता रेलवे स्टेशन के बीच चलती ट्रेन से पूर्वी और उसकी बेटी संदिग्ध हालत में गिर गईं। मां-बेटी की मौके पर मौत हो गई। पूरी रात दोनों के शव रेलवे ट्रैक पर पड़े रहे, लेकिन कुंदन को कुछ पता नहीं चला। कानपुर सेंट्रल के आगे ट्रेन निकलने बाद के कुंदन की नींद खुली। कोच में पत्नी व बच्ची को न देखकर वह पेशान हो गया। उसने फौरन आरपीएफ के केंद्रीयकृत फोन नंबर 182 पर पत्नी व बेटी के गुम होने की सूचना दी। इलाहाबाद स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने के बाद कुंदन ने वहां भी जीआरपी व आरपीएफ को घटना की जानकारी दी। इधर, पुलिस ने महिला और बच्ची की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर दोनों की पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने सोशल मीडिया पर महिला व बच्ची का फोटो अप लोड किया। साथ ही दिल्ली-हावड़ा रूट के सभी स्टेशनों के आरपीएफ और जीआरपी थानों को भी मरने वाली महिला और बच्ची के फोटो भेज दिए। पुलिस की दिनभर की कवायद के बाद रात में मृतकों की पहचान मां-बेटी के रूप में हो गई।
दिबियापुर थाना प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि इलाहाबाद कंट्रोल से उनके पास फोन आया था। बताया है कि महिला की शिनाख्त पूर्वी गांगुली रूप में हुई है। परिजन आ रहे हैं। परिजनों के पहुंचने पर पूरी घटना की जानकारी हो सकेगी। मगध एक्सप्रेस का पाता फफूंद स्टेशन से गुजरने का समय रात लगभग डेढ़ बजे का है। आरपीएफ प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि महिला के पति की आंख खुलने पर पत्नी व बच्ची के कोच से गायब होने की जानकारी हुई थी। महिला की फोटो के आधार पर शिनाख्त हुई है।
विज्ञापन

--
हत्या, आत्महत्या व हादसे ंमें उलझी पुलिस
पूर्वी गांगुली ने बेटी के साथ ट्रेन से कूदकर आत्महत्या की या दोनों को धक्का देकर गिराया। लूटपाट के दौरान दोनों को चलती ट्रेन से फेंका तो नहीं गया या पूर्वी बेटी को लेकर गिर गई।
इन बिंदुओं को पुलिस की जांच टिकी है। मां-बेटी की मौत को लेकर पुलिस ने मन में तरह -तरह के सवाल ुठ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पूर्वी के परिजनों के यहां आने के बाद ही साफ हो सकेगा कि आखिर मां-बेटी के साथ क्या हुआ। पुलिस का कहना है कि मामले में विस्तृत जांच के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।
--
मासूम चेहरा देखकर हर व्यक्ति की आंख हुई नम
दिबियापुर (औरैया)। महिला और बच्ची की शिनाख्त न होने के कारण मौत की फोटो सहित खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई। बच्ची का मासूम चेहरा देखकर हर व्यक्ति की आंखें नम हो र्गइं। काफी संख्या में लोग मौके पर मृतकों की शिनाख्त करने पहुंचे। पुलिस के मुताबिक महिला का बायां हाथ कट गया। जबकि बच्ची का दायां पैर कटा मिला। दोनों अंग रेलवे ट्रैक पर शवों से काफी दूर मिले। महिला की कलाई में घड़ी बंधी थी।
--
बिना सिम का मिला था मोबाइल
रेेलवे ट्रैक पर जिस जगह मां-बेटी का शव मिला था, उससे कुछ दूरी पर पुलिस को एक मोबाइल फोन मिला था। फोन टूटा हुआ था। उसमें सिम भी नहीं था। इससे पुलिस को आशंका थी कि महिला व बच्ची की हत्या कर शव को ट्रैक पर फेंका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें