फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक फिसलने से महिला की मौत

Sat, 02 Jul 2016 12:09 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
सड़क हादसा
विज्ञापन
बेला-रसूलाबाद मार्ग पर गुरुवार की रात बेकाबू बाइक पलट गई। हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा मृतका का देवर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


गुरुवार रात करीब आठ बजे कन्नौज जनपद के इंदरगढ़ थाने के गांव छेदी पुर्वा निवासी छुन्नालाल की पत्नी आरती(25) देवर दशरथ के साथ मायके रसूलाबाद, कानपुर देहात जा रही थी। बेला-रसूलाबाद मार्ग पर पिपरौली शिव के पास गांव ककरहिया के सामने बाइक बेकाबू होकर गिर गई। हादसे में आरती के सिर में गंभीर चोट लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहा देवर भी घायल हो गया। देवर ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर थानाध्यक्ष अनिल पांडेय व उपनिरीक्षक सुरजीत पाल तत्काल मौके पर पंहुचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सूचना पर पति व मायके पक्ष के लोग भी आ गए थे।

तीन साल की बच्ची को खरोंच तक नहीं
हादसे के दौरान मृतका आरती के गोद में तीन साल की उसकी बेटी थी। हादसे के वक्त तीन साल की बेटी उछलकर कांटो की झाड़ियों में जा गिरी। इसके बावजूद उसके शरीर पर चोट के निशान तक नही है। मगर उसके सिर से मां का साया जरूर उठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें