फोटो-17-आसमान में छाए बादल। संवाद
औरैया/बिधूना। दिसंबर माह शुरू होते ही सर्दी ने भी रफ्तार पकड़ ली है। दो दिन से न्यूनतम तापमान स्थिर रहने व हवा चलने से मौसम के फिर पलटी मारने के आसार बन रहे हैं। सोमवार को दोपहर बाद दिनभर हल्के बादल छाये रहने से ठंड में इजाफा हुआ है।
क्षेत्र में पिछले दो दिनों से लगातार ठंड का असर बढ़ता जा रहा है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामपलट ने बताया कि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस पर दो दिन से स्थिर बना हुआ है। वहीं, अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सोमवार को हवा की गति तेज रहने से ठंडक बढ़ गई है। दिन में कई स्थानों पर हल्के बादल भी देखे गए।
एरवाकटरा सीएचसी के डॉ. एसपी सिंह का कहना है कि तेज हवा और तापमान में गिरावट के चलते सुबह की ठंड अधिक महसूस हो रही है। ऐसे में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। डॉक्टरों ने सलाह दी है कि बुजुर्ग सुबह-शाम टहलने से परहेज करें।
सीएचसी बिधूना के अधीक्षक डॉ. बीपी शाक्य ने बताया कि सर्दी में बच्चों को गर्म कपड़े पहनाकर धूप में बैठाना जरूरी है। ठंड बुजुर्गों और छोटे बच्चों के लिए अधिक घातक साबित हो सकती है। इसलिए बचाव और सतर्कता आवश्यक है।