सहार के पुर्वा दानशाह में खराब पड़ा वाटर कूलर।
- फोटो : सहार के पुर्वा दानशाह में खराब पड़ा वाटर कूलर।
सहार। कस्बे में बाजार स्थित मां शेरावाली मंदिर के सामने वर्षों पहले लगाया गया वाटर कूलर खराब पड़ा है। इससे गर्मी में राहगीर ठंडे पानी के लिए परेशान हैं।
स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों का कहना है कि वाटर कूलर कई सालों से खराब पड़ा है। दर्जनों बार शिकायतें की गईं लेकिन अब तक कोई भी सुनवाई नहीं हुई। बाजार में यही एकमात्र वाटर कूलर है।
दुकानदार सुनील सविता, आलोक पांडेय, रवि वर्मा, छोटे राजपूत, मन्नी लाल कुशवाहा, रामचंद्र गुप्ता, अरविंद कुशवाहा, अतुल सेंगर ने बताया कि शिकायत की। बताया कि ग्राम प्रधान राममूर्ति, सचिव ज्योति सिंह और बीडीओ राज नारायण पांडेय को कई बार मौखिक और लिखित शिकायतें दीं, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।
स्थानीय लोग मांग कर रहे हैं कि वाटर कूलर की मरम्मत कराकर उसे जल्द से जल्द चालू किया जाए या नया वाटर कूलर लगवाया जाए, जिससे राहगीरों और बाजार में आने वाले लोगों को राहत मिल सके।