फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बारिश से तिरंगा स्टेडियम के मंच की दीवारें ढहीं, होगी जांच

Fri, 22 Aug 2025 12:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-21 एयूआरपी 45 मंच की गिरी दीवार। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
ककोर। बारिश के चलते तिरंगा स्टेडियम मंच की दीवारें भरभराकर ढह गई। जानकारी पर सीडीओ ने निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के बाहर बने तिरंगा स्टेडियम में इन दिनों मेंटीनेंस का काम चल रहा है। इसमें टूटी हुई बाउंड्री व स्टेडियम में बने मंच को चौड़ा किया जा रहा है। यहां यूपीपीसीएल के ठेकेदार द्वारा कराया जा रहा है। यह मंच जनसभा, खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए तैयार किया जा रहा है।
बारिश में इसके ढह जाने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस मंच व बाउंड्रीवॉल पर लाखों रुपये खर्च किए गए हैं। मौके पर पहुंचे सीडीओ संत कुमार ने निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को गुणवत्तापूर्ण तरीके से कार्य कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कार्य करवा रही संस्था से बात की गई है। ठेकेदार का कहना है कि यह मंच जेसीबी से गिरवाया है। इस संबंध में सीडीओ ने कहा कि घटना की जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी मिलने पर जिम्मेदार ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें