फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बैक करते समय नाले में गिरी वैन

Thu, 23 Apr 2026 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो खुले नाले में पड़ी कार। संवाद
विज्ञापन
औरैया। शहर के खानपुर चौराहे के पास बुधवार देर शाम हाईवे की सर्विस रोड के किनारे एक वैन अनियंत्रित होकर खुले नाले में जा गिरी। गनीमत यह रही कि वैन के गिरते समय चालक ने कूद कर जान बचा ली।
विज्ञापन

हादसा बुधवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे का है वैन चालक अपनी गाड़ी को सर्विस रोड पर बैक कर रहा था। अंधेरा होने और नाले के खुले होने के कारण चालक को गहराई का अंदाजा नहीं लगा और गाड़ी का पिछला हिस्सा सीधे नाले में चला गया। देखते ही देखते वैन पूरी तरह से पलट गई। लोगों का कहना है कि हाईवे की सर्विस रोड के किनारे स्थित यह है कि नाला काफी समय से खुला पड़ा है।
हादसे के तुरंत बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। गनीमत रही कि गाड़ी में चालक के अलावा और कोई सवार नहीं था। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी हुई है। पुलिस मौके पर है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें