फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ड्राइवर को झपकी आने से एक्सप्रेसवे से नीचे पलटा ट्रक

Sat, 05 Apr 2025 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
हादसे के बाद एक्सप्रेसवे से नीचे पलटा पड़ा ट्रक। - फोटो : हादसे के बाद एक्सप्रेसवे से नीचे पलटा पड़ा ट्रक।
विज्ञापन
एरवाकटरा । आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आगरा से लखनऊ जा रहा ट्रक रेलिंग को तोड़ते हुए नीचे जा गिरा। दुर्घटना में ट्रक का चालक सुरक्षित बच गया। हादसे की वजह ड्राइवर को नींद की झपकी बताई जा रही है।
विज्ञापन


हादसा शनिवार दोपहर करीब 12.30 बजे आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 136.8 के पास हुआ। बताया जा रहा है कि अमेजन कंपनी का माल लेकर आगरा से लखनऊ जा रहे ट्रक के चालक पंकज शर्मा को नींद आ जाने के कारण एक्सप्रेसवे के किनारे लगी रेलिंग को तोड़ते नीचे जा गिरा।
दुर्घटना में चालक पंकज शर्मा व परिचालक दिनेश कुमार बाल-बाल बच गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे उमरैन चौकी इंचार्ज नरेंद्र कुमार व हमराह संजय कुमार ने एक्सप्रेसवे सिक्योरिटी टीम को सूचना कर क्रेन बुलवाकर ट्रक को सीधा कराया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी जीतमल चौधरी ने बताया कि दुर्घटना में एक्सप्रेसवे को रेलिंग तोड़ नीचे गिरे ट्रक को क्रेन से सीधा करवाकर ट्रक मालिक को सूचना दे दी गई है। एक्सप्रेसवे पर यातायात सूची रूप से जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें