कस्बा स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान अजीतमल पर रविवार को तृतीय चरण की काउंसलिंग कराई गई। यह काउंसलिंग सामान्य वर्ग महिला की रही। इससे पहले शनिवार को पुरुष वर्ग के समस्त अभ्यर्थियों की काउंसलिंग कराई गई थी । प्रथम व द्वितीय चरण की अपेक्षा तृतीय चरण की काउंसलिंग में अभ्यर्थियों की भीड़ रही।
रविवार को महिला वर्ग में अनारक्षित, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व विशेष आरक्षण में दृष्टि बाधित विकलांग, श्रवण, चलन क्रिया विकलांग, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित श्रेणी के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग हुई।
डायट प्राचार्य नरेश कुमार ने बताया कि तृतीय चरण में काउंसलिंग कराने आए अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच के बाद योग्य अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।
इस मौके पर बीटीसी 2014 के प्रभारी रविशंकर पाल, श्रीराम , अखिलेश दुबे, प्रमोद मिश्रा, अबरार, राजेश उपाध्याय, बलवीर पाल, अनीश, आलोक गुप्ता, अशोक तिवारी आदि शिक्षण उपस्थिति रहे।