फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: तीन दिन से 40 डिग्री पर अटका पारा, बढ़ी उमस

Sat, 06 Jun 2026 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। भीषण गर्मी का असर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। क्षेत्र में लगातार तीसरे दिन अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर बना हुआ है। शनिवार को हवा की रफ्तार बढ़कर 19 किलोमीटर प्रति घंटा पहुंच गई। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली लेकिन उमस और तपन ने लोगों की परेशानी बरकरार रखी।
विज्ञापन


कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. राम पलट सिंह ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की गति में बढ़ोतरी रही, लेकिन नमी के कारण उमस कम नहीं हो सकी। इससे लोग दोपहर में घरों से निकलने से बचते रहे और बाजारों में भी कम चहल-पहल दिखाई दी।
वहीं भीषण गर्मी के कारण अस्पतालों में डायरिया, दस्त और पेट संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। इधर, मौसम वैज्ञानिकों द्वारा बारिश की संभावना के अनुरूप वर्षा नहीं हुई। किसानों का कहना है कि बारिश की संभावना को देखते हुए उन्होंने धान की नर्सरी डालने का कार्य रोक रखा था। अब मौसम साफ रहने और बारिश न होने के कारण किसान नर्सरी की तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें