फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: वाइल्ड लाइफ आगरा की टीम ने यमुना के बीहड़ में छोड़ा खूंखार बंदर

Sat, 24 Jan 2026 10:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-3-एनिमल ऑर्गनाइजेशन टीम के पिंजरे से झांकता बंदर। संवाद
विज्ञापन
फफूंद। कस्बे में कई दिनों से दहशत का कारण बने खूंखार बंदर को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया। जिला वन अधिकारी सीपी सिंह और रेंजर आरके राठौड़ के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

इसमें वाइल्ड लाइफ एनिमल ऑर्गनाइजेशन आगरा की विशेषज्ञ टीम ने अहम भूमिका निभाई। घर के कमरे में बंद रहे इस बंदर को यमुना के बीहड़ में छोड़ा गया। मोहल्ला कायस्थान में 17 जनवरी को एक बंदर ने सात लोगों पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
इसके बाद घायल मनोज दुबे और अन्य लोगों ने साहस दिखाते हुए बंदर को घर के बाहरी कमरे में बंद कर दिया था। घटना के बाद से पूरे मोहल्ले में भय का माहौल बना हुआ था और लोग करीब पांच दिनों तक दहशत में रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह मथुरा से आई टीम ने भी बंदर पकड़ लिया था, लेकिन वह फंदे से भाग निकला। इसके बाद मोहल्ले के लोगों ने किसी तरह उसे दोबारा कमरे में बंद कर दिया था। नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद अनवर की सूचना पर शुक्रवार शाम को डीएफओ सीपी सिंह, रेंजर आरके राठौड़ तथा आगरा से वाइल्ड लाइफ एनिमल ऑर्गनाइजेशन की टीम एंबुलेंस और विशेष पिंजरे के साथ मौके पर पहुंची।
देर रात तक कई प्रयासों के बावजूद बंदर को पकड़ा नहीं जा सका। इसके बाद शनिवार सुबह दोबारा अभियान शुरू किया गया और दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने बंदर को पिंजरे में बंद कर लिया।
बंदर के पकड़े जाने के बाद लोगों ने राहत महसूस की। उन्होंने नगर पंचायत, वन विभाग व रेस्क्यू टीम के प्रति आभार जताया। रेंजर ने बताया कि बंदर को यमुना के बीहड़ में ले जाकर छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें