फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मथुरा से आई टीम ने पहले दिन पकड़े 60 बंदर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। बंदरों के आतंक से परेशान कस्बे के लोगों के लिए राहतभरी खबर है। नगर पंचायत की ओर से टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के बाद सोमवार को मथुरा के कोसीकलां से आई विशेष टीम ने बंदर पकड़ने का अभियान शुरू कर दिया। पहले दिन टीम ने लगभग 60 बंदरों को पकड़ा है।
विज्ञापन

अभियान की शुरुआत सुखचौनपुर (जवाहर नगर वार्ड) से की गई। यहां टीम ने दोपहर बाद पिजड़ा लगाकर कड़ी मशक्कत के बाद करीब 60 बंदरों को पकड़ लिया। अभियान शुरू होने से पहले नगर पंचायत की ओर से लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों से टीम का सहयोग करने की अपील की गई।
मालूम हो कि कस्बे में बंदरों का आतंक इतना बढ़ गया था कि लोग अपने घरों की छतों पर जाना भी छोड़ चुके हैं । बंदरों के हमलों से महिलाएं, बच्चे और राहगीर घायल हो रहे थे। सर्दी के मौसम में लोग धूप सेंकने से भी वंचित हो रहे थे। अभियान के शुरू होते ही लोगों ने राहत महसूस की है।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष आदर्श कुमार मिश्रा ने बताया कि बंदरों की संख्या और हमलों की घटनाएं बढ़ने से प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी कर मथुरा से विशेषज्ञ टीम बुलाई गई है। अब बंदरों को सुरक्षित तरीके से पकड़कर दूरस्थ क्षेत्रों में छोड़ा जा रहा है। अध्यक्ष ने बताया कि यह अभियान सभी 15 वार्डों में चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें