फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: हाईवे पर पलटा टैंकर, बर्तनों में दूध भरकर भाग गए गांव वाले

Sun, 29 Jun 2025 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
टैंकर पलटने के बाद दूध भरने आए लोग। - फोटो : सड़क पर सुखाई जा रही मक्के की फसल।
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। हाईवे स्थित बिजली घर के पास शनिवार रात दूध से भरा टैंकर पलट गया। टैंकर पलटने से हजारों लीटर दूध बह गया। इस दौरान दूध भरने के लिए होड़ मच गई।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने बर्तनों में दूध भरकर घर पहुंचाया। दुर्घटना में टैंकर ड्राइवर बाल-बाल बच गया। गुजरात के सनादर से टैंकर में अमूल कंपनी का 30 टन दूध लेकर आजमगढ़ निवासी सुजीत यादव लखनऊ जा रहा था।
शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे हाईवे पर बिजली घर के पास टैंकर अनियंत्रित होकर हाईवे के किनारे बने मकानों के पास पलट गया। टैंकर पलटने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े तथा केबिन में फंसे चालक को सकुशल बाहर निकाला।
विज्ञापन

इस दौरान पीछे आ रहे दूसरे टैंकर चालक बनारस निवासी पिंटू ने हादसे की जानकारी अमूल कंपनी के अफसरों व स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सुरक्षा के इंतजाम किए।
वहीं दूध से भरा टैंकर पलटने की जानकारी पर आसपास के लोगों ने सड़क पर फैल रहे दूध को बर्तनों व टंकियों में भर लिया। दूध फैलने से टैंकर के आसपास कई मीटर दायरे में तालाब सा नजारा बन गया। टैंकर चालक सुजीत बिल्कुल ठीक हैं।

ब्लैक स्पॉट बन रहा बिजली घर इलाका
कस्बे के हाईवे पर बिजली घर का नजदीकी स्थल एक्सीडेंट के लिए ब्लैक स्पॉट बनता जा रहा है। हाईवे किनारे सर्विस रोड न होने के चलते किनारे बसे लोग दहशत में हैं।
सप्ताह भर पहले ही बिजली के तारों के बंडलों से लदी डीसीएम दूसरे ट्रक में टक्कर मारते हुए इसी जगह पर मकान के पास पलट गई थी। आए दिन किसी न किसी वाहन के पलटने या आपस में टक्कर होने से यह स्थल ब्लैक स्पॉट बनता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें