फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बादल की ओट में छिपा सूरज, पछुआ हवाओं ने बढ़ाई गलन

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। तापमान में सोमवार को भले ही सुधार देखने को मिला हो, लेकिन पछुआ हवाओं ने गलन भरी सर्दी का एहसास कराया। पूरे दिन लोग सर्दी से ठिठुरते रहे। वहीं सूर्य पूरा दिन आसमान में छाए बादलों की ओट में छिपा रहा। सुबह और शाम के समय छाए कोहरे के कारण दृश्यता कम रही। ऐसे में वाहन सड़क पर लाइट जलाकर रेंगते नजर आए।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सर्द हवा की गति उत्तर-पूरब दिशा में औसतन पांच से सात किमी प्रति घंटा रही। मौसम विभाग का कहना है कि नमी के कारण पूरे दिन बादल छाए रहे। मंगलवार की सुबह मध्यम श्रेणी में कोहरे के साथ ही बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. अनंत कुमार ने बताया कि आने वाले 10 दिनों में मौसम साफ रहने के आसार हैं, लेकिन तापमान में सुधार की संभावना नहीं हैं। फिलहाल गलन भरी सर्दी से राहत के आसार नहीं है। न्यूनतम तापमान एक बार फिर छह से सात डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

-
सर्दी से निजात के लिए अलाव बने सहारा
गलन भरी सर्दी के कारण लोगों के दिन की शुरूआत देरी से हो रही है। सोमवार को ठिठुरन के कारण लोगों ने अलाव का सहारा लिया। सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिला। ग्रामीण क्षेत्रों से शहर आए लोग सड़कों पर अलाव तापते दिखे। अलाव वाले स्थानों पर लोगों की भीड़ देखने को मिली।सुबह के समय सड़कों पर टहलनों वालों की संख्या में भी कमी नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें