फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल की दीवारों पर दिखेगी सफल बेटियों की कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल करने वाली बेटियों की कहानी उन विद्यालयों की दीवारों पर अंकित की जाएगी, जहां से उन्होंने पढ़ाई की है। इसके लिए शिक्षा विभाग कामयाब बेटियों की जानकारी जुटाएगा। इसकी तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

शासन-प्रशासन बेटियों को स्वावलंबी बनाने की पहल कर रहा है। इस क्रम में कामयाब बेटियों की कहानी के जरिये अन्य विद्यार्थियों को अच्छा करने के लिए प्रेरित करने की मुहिम चलाई जाएगी।
प्रशासन, चिकित्सक, अभियंत्रण, खेल, अभिनय और कारोबार के क्षेत्र में नाम कमाने वाली बेटियों को उनके प्राइमरी स्कूल में सम्मानित किया जाएगा। स्कूल की दीवारों पर फोटो के साथ उनकी सफलता की कहानी अंकित की जाएगी। विभाग ऐसी पुरातन छात्राओं का का पता लगाने के लिए गांव-गांव सर्वे करेगा।
विज्ञापन

बच्चे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होंगे
विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाने के लिए उन्हें कामयाब बेटियों के व्यक्तित्व से रूबरू कराया जाएगा। बैठकों में इस बारे में चर्चा हुई है। ऐसा करने से बच्चे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होंगे। सफलता हासिल करने वाली बेटियों की प्राइमरी स्कूलों की दीवारों पर फोटो के साथ संक्षिप्त जानकारी लिखवाई जाएगी। - चंदना राम इकबाल यादव, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें