फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 कवियों को सम्मानित किया

विज्ञापन
सरस्वत सम्मान के दौरान काव्य पाठ करते गुरुप्रताप सिंह व मंच पर मौजूद अतिथि - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। कस्बा स्थित एक गेस्ट हाउस में सद्भावना साहित्य संवर्धन समिति अजीतमल की ओर से सारस्वत सम्मान और पुस्तक विमोचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कवियों ने रचनाएं प्रस्तुत कीं। इस मौके पर 21 कवियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉ. रामसनेही लाल शर्मा यायावर, विशिष्ट अतिथि आचार्य डॉ. आरपी पांडेय, कवि कुश चतुर्वेदी, अजय शुक्ला अंजाम ने कार्यक्रम की शुरुआत की। समिति अध्यक्ष कैलाश त्रिपाठी, मंत्री सत्यवान मिश्रा, संरक्षक श्रीकृष्ण शुक्ला ने अध्यक्षता कर रहे डॉ धर्मेंद्र प्रताप सिंह समेत अन्य अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
डॉ. सद्भावना शुक्ला की औरैया जनपद का बाल काव्य, प्रो. श्याम बिहारी मिश्रा की रत्नावली, कैलाश त्रिपाठी की मानस नवधा भक्ति, बालमुक्तक बीथी पुस्तक का विमोचन किया गया। संचालन कवि अजय शुक्ला अंजाम ने किया।
विज्ञापन

इन्हें मिला सम्मान
गोविंद माधव शुक्ला, गौतम त्रिपाठी, अनुराग, डॉ. रघुनाथ सिंह, डॉ. पातीराम राजपूत, दौलत सिंह कुशवाहा, डॉ. गुरुप्रताप सिंह, देवीचरण वर्मा, दिव्यांशु, अवध नारायण गुप्ता, रणजीत सोलंकी, ओम नारायण चतुर्वेदी, हरिशंकर मिश्र, अनिरुद्ध त्रिपाठी, गीता चतुर्वेदी, अजय शुक्ला अंजाम, आलोकेश्वर चबडाल, डॉ. गोविंद द्विवेदी, प्रशांत अवस्थी, गोपाल पांडेय आजाद, ईशांक पोरवाल, इति शिवहरे को शील्ड और प्रमाण पत्र दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें