संवाद न्यूज एजेंसी
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के भीखेपुर जुहीखा मार्ग पर पड़ने वाली नहर में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। कार में सवार दो सगे भाइयों ने कूदकर अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने कार को नहर से निकालकर परिजनों को सौंपी।
रविवार शाम अयाना थाना क्षेत्र के ग्राम इकबालपुर निवासी रोहित पुत्र संतोष अपने भाई सतेंद्र के साथ अपनी कार से भीखेपुर बाजार जा रहे थे जैसे ही उनकी कार सराय टड़वा मेाड़ के पास नहर पर पहुंची, तभी सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने में कार अनियंत्रित होकर नहर में चली गई। तभी कार सवार दोनों भाइयों ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई।
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी राम मोहन शर्मा एवं चौकी प्रभारी मुरादगंज सुरेन्द्र कुमार ने ग्रामीणों के सहयोग तथा ट्रैक्टर की मदद से कार को बाहर निकाला। क्षेत्राधिकारी राम मोहन ने बताया कि कार नहर में गिर गई थी। लेकिन कोई हादसा या नुकसान नहीं हुआ है। कार को निकलवाकर मालिक को सौंप दिया है।