फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: जगह-जगह खिचड़ी भोज, श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। मकर संक्रांति के अवसर पर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पुण्य की डुबकी लगाई। इस अवसर पर शहर में जगह-जगह खिचड़ी भोज के आयोजन हुए।
मकर संक्रांति पर इस बार दो दिनों का मुहूर्त ज्योतिष के अनुसार बताया गया है। रविवार को तिल के लड्डू व खिचड़ी को खाने की रिवाज को खूब परवान चढ़ा। शहर से लेकर कस्बों व ग्रामीण क्षेत्रों में खूब मिलकर लोगों ने व्यंजनों का स्वाद चखा। जनप्रतिनिधि से लेकर सामाजिक संगठन, व्यापारी व युवाओं ने आवागमन करते लोगों का खूब सत्कार किया।
शहर के दिबियापुर रोड नरायनपुर में नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने स्वयं खिचड़ी बांटने की कमान संभाली। साथ में कई लोग शामिल रहे। शहर के सत्तेश्वर मोहल्ला में भी खिचड़ी बांटी गई। इसके साथ में चटपटे आलू व चाय ने खूब रंग जमाया। गोगा सेवा ट्रस्ट के सदस्यों में नीरज पोरवाल, विनोद यादव, विनय पुरवार, अभिषेक पोरवाल, उमेश विश्नोई समेत कई लोग वितरण में जुटे रहे।
विज्ञापन

जिला जजी के सामने युवाओं की ओर से चाय व खिचड़ी का वितरण किया गया। यहां पर पिंटू सेंगर, लल्ला अग्निहोत्री, अनमोल तिवारी, रोहित गुप्ता, शिवम शर्मा समेत काफी लोगों शामिल रहे। आवास विकास परिषद में जनकल्याण समिति की ओर से भी खिचड़ी वितरण का आयोजन किया गया। जहां समिति के अध्यक्ष डॉ. एसएसएस परिहार समेत भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता ने खिचड़ी का वितरण किया।
विज्ञापन

-
सामूहिक तौर पर उड़ाई गई पतंगे
दिबियापुर। मकर संक्रांति पर्व पर पतंग उड़ाने को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। गेल गांव स्थित विवेकानंद खेल मैदान में सामूहिक तौर पर पतंग उड़ाने का कार्यक्रम रखा गया। जहां युवाओं ने पूरे दिन पतंग उड़ाई। इसमें बच्चों के साथ बड़े भी शामिल रहे। सभी ने लुत्फ उठाया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें