फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल आए सिपाही ने जहर खाया, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। उन्नाव स्थित काली मिट्टी थाना क्षेत्र में तैनात सिपाही संजय चौधरी को कोतवाली पुलिस ने शहर के बनारसी दास मोहल्ला में सड़क पर बेहोश पाया। तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिपाही की जेब में एक कागज मिला, जिसमें पत्नी से पीड़ित होने की बात लिखी मिली। पुलिस की सूचना पर सिपाही के ससुरालीजन भी अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

सिपाही संजय चौधरी(42) कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के गांव आलमपुर निवासी रमेश चंद्र चौधरी के बेटे हैं। औरैया के मोहल्ला पढ़ीन दरवाजा में ससुराल है। सोमवार शाम लगभग पांच बजे मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को किसी के सड़क पर बेहोश पड़े होने की सूचना दी। पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कपड़ों की तलाशी में पुलिस को कुछ कागज मिले।
पुलिस ट्रेनिंग सेंटर उन्नाव के प्रधानाचार्य के नाम एक पत्र मिला, जिसमें सिपाही ने अपनी पत्नी प्रियंका से पीड़ित होने की पूरी जानकारी लिखते हुए न्याय की गुहार लगाई है। बताया गया है कि उसकी शादी 2003 में हुई थी। शादी के बाद से उसकी पत्नी अपने मायके वालों के कहने के अनुसार ही चलती है। उसने अपने बड़े भाई को सारे आभूषण दे दिए हैं। एक भाई मास्टर है उसको एक लाख रुपया दे दिया है।
विज्ञापन

पत्र में बताया है कि पत्नी के नाम उसने एक प्लाट भी खरीदा हुआ है। इसके बाद भी पत्नी उसकी बूढ़ी मां, भाई व बहनों का ध्यान नहीं रखती है। उसकी दो लाख रुपये की फिक्स डिपोजिट के कागज भी पत्नी के पास ही हैं।
लिखा है कि मैं बहुत परेशान हूं और अब अपना शरीर त्याग रहा हूं। अस्पताल से डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया है। कोतवाली प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि फिलहाल सभी बिंदुओं की जानकारी की जा रही है। जांच के आधार पर दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें