फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों ने मुख्यालय पहुंचकर की नारेबाजी

Wed, 13 Sep 2017 12:04 AM IST
औरैया
विज्ञापन
नारेबाजी कर रहे मजदूरों को समझाते एसपी संजीव त्यागी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गेल पाता कंपनी में ठेकेदारी का कार्य करा रही एक कंपनी के कर्मचारियों को पांच माह से वेतन नहीं मिला। जिससे मजदूर आक्रोशित है। आज मुख्यालय पर मजदूर पहुंच गए और मंत्री के सामने नारेबाजी की। इस पर एसपी ने आकर तुरंत मजदूरों को समझाया। इसके बाद मजदूरों ने ज्ञापन प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह सैनी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

मंगलवार को  गेल में कार्यरत एसएम एंकर कंपनी के तमाम कर्मचारी जिला मुख्यालय ककोर पहुंचे और अपनी समस्याओं के लिए प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह सैनी के कार्यक्रम में पहुंचे। मंच तक न पहुंच पाने पर उन्होंने नारेबाजी शुरु कर दी। इस पर एसपी संजीव त्यागी पहुंचे और मजदूरों को समझाया। श्रमिक व कर्मचारी यूनियन के द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि पाता में गेल में काम करा रही एसएम एंकर कंपनी ने मजदूरों को पांच महीने बीतने के बाद भी वेतन का भुगतान नहीं किया। वेतन से लेकर पीएफ तक कंपनी पर बकाया है। मजदूरों का कहना है कि तमाम बार इन समस्याओं की शिकायत कंपनी के बड़े अधिकारियों से करने के बावजूद भी कोई सुनवाई नहीं होती है। ज्ञापन देने वालों में यूनियन अध्यक्ष समेत किशोर दुबे, ब्रजेश, मनीष ,प्रदीप,आलोक आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें