फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सात नंबर पिलर की दूसरी बेयरिंग निकाली, आई ग्राइंडिंग मशीन

Fri, 18 Jul 2025 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
यमुना नदी पुल की बेयरिंग बदलने को आई ग्राइंडिंग मशीन। - फोटो : यमुना नदी पुल की बेयरिंग बदलने को आई ग्राइंडिंग मशीन।
विज्ञापन
औरैया। यमुना नदी के शेरगढ़ घाट पुल पर शुक्रवार को सात नंबर पिलर की दूसरी खराब बेयरिंग निकाली गई। वहीं नई बेयरिंग डालने के लिए ग्राइंडिंग मशीन मंगवाई गई।
विज्ञापन

उधर, पुल आरपार करने के लिए लोगों के पैदल चलने की ढील दी गई। पुल पर डेढ़ किमी. पैदल सफर लोगों के लिए मुश्किलों से भरा रहा। कई बुजुर्ग हांफ गए और पुल पर ही बैठ गए।
यमुना पुल के पिलर की खराब बेयरिंग को निकालने का काम शुक्रवार को रस्सी डालकर किया गया। बेयरिंग निकालने के दौरान कुछ देर के लिए पैदल आवागमन करने वाले लोगों को रोका गया। बेयरिंग निकलने के बाद यह आवाजाही एक बार फिर से शुरू हो गई। जालौन व औरैया के बीच लोगों को एक छोर से दूसरे छोर तक पैदल ही जाना पड़ा।
विज्ञापन

यहां औरैया की ओर शेरगढ़ घाट को जाने वाले रास्ते के पास ही वाहनों को रोकने के लिए बैरियर लगाया गया है। ऐेसे में डेढ़ किमी. तक पैदल चलने के बाद ही दूसरे छोर पर लोगों को सवारी वाहन मिल रही।
इस डेढ़ किमी. के पैदल सफर में बच्चे, बुजुर्ग व महिलाओं की पसीने छूट रहे। बुजुर्ग काफी असहज नजर आए, लेकिन जरूरी सफर के लिए उन्हें यह कठिनाई उठानी पड़ी। कोई सिर पर सामान तो कोई कंधे पर बच्चों को बैठाकर पैदल आता जाता दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें