फोटो-36- मौके पर पहुंचा पंपसेट व निरीक्षण करते एसडीएम।संवाद
अजीतमल। मोहल्ला राजीवनगर व सूर्यनगर में तालाबों के ओवरफ्लो होने से गलियों और घरों के बाहर जलभराव की समस्या थी।
सोमवार को इसकी खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया। संपूर्ण समाधान दिवस के बाद एसडीएम अमित कुमार तिवारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पंपिंग सेट से जलभराव खत्म कराया।
जलभराव की समस्या पर मौके पर पहुंचे एसडीएम ने नगर पंचायत के कर्मचारियों को मौके पर बुलाकर जलभराव के समाधान के निर्देश दिए। इसके बाद मोहल्ले में भरे पानी की निकासी के लिए पंपसेट से एक तालाब का पानी दूसरे तालाब में पहुंचाया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि तालाबों में अत्यधिक काई व गंदगी जमा होने से बारिश के दौरान पानी ओवरफ्लो होकर गलियों और घरों के बाहर भर जाता है।
इससे करीब 100 परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। प्रशासन की कार्रवाई के बाद लोगों को राहत मिली है। एसडीएम ने कहा कि जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। नगर पंचायत को तालाबों की सफाई व जलनिकासी दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
फोटो-36- मौके पर पहुंचा पंपसेट व निरीक्षण करते एसडीएम।संवाद