फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बारिश में गिरी कच्चे मकान की छत, बचा परिवार

Tue, 07 Apr 2026 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-6-घटना के बाद मलबे के बीच खड़े सतीश चंद्र। स्रोत: प्रधान
विज्ञापन
फफूंद। थाना क्षेत्र के गांव कोठीपुर में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश से एक किसान के कच्चे मकान की छत गिर गई। गनीमत रही कि घटना से पहले ही परिवार के लोग बाहर निकल गए। प्रधान ने तहसील प्रशासन को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

गांव कोठीपुर निवासी सतीश चंद्र शुक्ला किसान हैं। सतीश के चार बेटे हैं, इनमें से दो शादी के बाद अलग रहते हैं। सतीश अपनी पत्नी और दो अविवाहित बेटों के साथ कच्चे मकान में रह रहे थे। बताया गया कि रविवार को तेज हवा के साथ बारिश हो रही थी। परिवार के सदस्य कमरों में थे। इसी दौरान बारिश के बीच छत से मिट्टी गिरने लगी तो सभी लोग बाहर निकल गए। उनके हटते ही छत गिर गई।
छत गिरने से अंदर रखा अनाज, कपड़े और गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया है। घटना की सूचना पर प्रधान अमरेश पांडेय मौके पर पहुंचे। परिवार को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया है। प्रधान ने बताया कि तहसील प्रशासन को जानकारी दे दी गई है। जल्द पीड़ित को मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें