अछल्दा। जिला पंचायत अध्यक्ष के भाई से लूट की घटना पुलिस जांच में झूठी निकली। पीटने के आरोप में पुलिस ने आरोपियों का शांतिभंग में चालान कर दिया है। 10 मार्च को कस्बे में घटना हुई थी। पुलिस ने बाद में दोनों को एसडीएम कोर्ट में पेश किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे के भाई सत्येंद्र ने गांव मानिकपुर निवासी प्रवीण व कुशल पाल पर आरोप लगाया था कि 10 मार्च को दोनों से गाली-गलौज करते हुए पिटाई की। बाद में जेब में पड़े 16 हजार रुपये लूट गए गए। थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की।
पुलिस जांच में लूट की घटन झूठी निकली। बुधवार को पुलिस ने गश्त के दौरान दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा ने बताया कि लूट की बात गलत थी। पीटने के आरोप में दोनों का शांतिभंग में चालान किया गया है।