फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: प्लास्टिक सिटी की डगर में सड़क बनी तालाब, चलना हुआ मुश्किल

Sun, 29 Jun 2025 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
प्ला​स्टिक सिटी की गड्ढायुक्त सड़क पर भरा पानी। - फोटो : प्ला​स्टिक सिटी की गड्ढायुक्त सड़क पर भरा पानी।
विज्ञापन
औरैया। प्रदेश की महत्वाकांक्षी योजना में शुमार प्लास्टिक सिटी को औद्योगिक हब बनाने के प्रयासों पर अव्यवस्थाएं भारी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

यहां बिलरायां-पनवाड़ी मार्ग की बदहाली से आवागमन प्रभावित है। सड़क के तिराहे पर डेढ़ से दो फुट गहरा गड्ढा तालाब का रूप ले चुका है। इससे दुकानदार व राहगीर परेशान हैं।

सपा सरकार के कार्यकाल में कंचौसी मार्ग पर सैकड़ों एकड़ भूमि पर प्लास्टिक सिटी विकसित करने की योजना धरातल पर आई थी। तब यहां प्लास्टिक आधारित उद्योग लगाने के लिए सिर्फ जगह का अधिग्रहण, सड़कें, बाउंड्री व बिजली व्यवस्था पर काम हो सका था।
विज्ञापन

उधर, यहां न उद्योग शुरू हो सके और न निवेशकों ने कोई रुचि दिखाई। भाजपा सरकार आने के बाद यहां उद्योग स्थापित करने के लिए उद्यमियों को आकर्षित किया गया। प्राथमिकता से काम शुरू किया गया।
कुछ उद्यमियों ने यहां प्लॉट भी आवंटित कराए और उद्योग लगाने की दिशा में प्रक्रिया भी शुरू की, लेकिन यहां अव्यवस्थाएं अभी भी पीछा नहीं छोड़ रही हैं। प्लास्टिक सिटी तक पहुंचने के लिए सड़क ही बदहाल पड़ी है।

बिलरायां-पनवाड़ी मार्ग से कंचौसी मोड़ पर स्थित तिराहे पर हुए बड़े गड्ढे ने व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है, जहां कई महीनों से हुए गड्ढे और गंदा बदबूदार पानी भरने से वाहन निकलना दूभर हो गया है।
विज्ञापन


दुकानदार तथा कंचौसी मार्ग पर यात्रा करने वाले लोग खासे परेशान हैं। राहगीरों ने बताया कि तिराहे पर सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है। गड्ढों में बारिश का पानी भरने से स्थिति तालाब जैसी हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें