बाद में व्यापारियों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर टैगिंग के नाम पर दुकानदारों पर की जा रही कार्रवाई के विरोध में ज्ञापन सौंपा
प्रदेश में कृषि विभाग द्वारा उर्वरक, बीज और पेस्टीसाइड के व्यावसायियों पर खाद के साथ किसानों को दी जा रही सामग्री पर टैगिंग को लेकर दुकानदारों पर कार्रवाई की जा रही है। इसके विरोध में जिले भर के कृषि व्यावसायियों ने अपनी दुकानें बंद रखीं।
उन्होंने मुख्यालय पहुंचकर डीएम को संबोधित ज्ञापन दिया। इस दौरान औरैया, अजीतमल, अछल्दा, बिधूना, सहार, सहायल, उमरैन, एरवाकटरा, भाग्यनगर, अटसू, कुदरकोट सहित जनपद के उर्वरक व्यावसायियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। इस दौरान धान की नर्सरी के लिए खाद खरीदने मक्का, बाजरा के बीज सहित अन्य कृषि उत्पादों के लिए किसान भटकते रहे।