फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: जीएसटी घटने से कृषि उपकरणों के बाजार में आया उछाल

Sun, 28 Sep 2025 02:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-27एयूआरपी33- दिबियापुर स्थित एजेंसी पर ट्रैक्टरों को पसंद करते किसान। संवाद
विज्ञापन
औरैया। नवरात्र के शुभ मुहूर्त पर शहर से लेकर गांव तक लोग खरीदारी कर रहे हैं। इस त्योहारी सीजन का असर कृषि उपकरणों के बाजार पर भी देखने को मिला है। इसमें खासा उछाल आया है। यह उछाल इसलिए भी है। क्योंकि सरकार ने कृषि उपकरणों पर जीएसटी घटाई है। ऐसे में दाम घट जाने से अन्नदाता खरीदारी करने को एजेंसियों पर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में अन्नदाता बड़े पैमाने पर हैं। कृषि प्रयोग में आने वाले ट्रैक्टर, ट्राली, थ्रेसर, कल्टीवेटर, रोटावेटर, हार्वेस्टर समेत तमाम तरह के संसाधनों से खेतीबाड़ी का काम आधुनिक युग में आसान होता जा रहा है। खेती बाड़ी के ये संसाधन जुटाने के लिए किसान इन दिनों बड़े स्तर पर एजेंसियों पर पहुंच रहे हैं। शहर के दिबियापुर बाईपास स्थित ट्रैक्टर एजेंसी के मालिक शरद मिश्रा बताते हैं कि नवरात्र में एकाएक ट्रैक्टरों की खरीदारी बढ़ी है।
पिछले दिनों सरकार ने कृषि उपकरणों पर जीएसटी घटाई थी। ऐसे में ट्रैक्टर के भाव में 36-60 हजार तक की कमी आई है। किसान इस अवसर को भुना रहे हैं। ऐसे में खरीदारी बढ़ी है। वहीं ट्राॅली, थ्रेसर, कल्टीवेटर, रोटावेटर के भाव में भी कमी आई है। शुभ मुहूर्त का यह सीजन लंबा चलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें