फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: राज्यसभा सदस्य ने जनता की समस्याएं सुनीं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिधूना। राज्यसभा सदस्य गीता शाक्य ने सोमवार को कस्बा बिधूना में अधिकारियों और आम जनता के साथ जनसमस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता की हर समस्या का समाधान निष्पक्षता, पारदर्शिता और निर्धारित कागजी प्रक्रिया का पालन करते हुए किया जाए।
राज्यसभा सदस्य ने कहा कि सरकार की मंशा हर गरीब को आवास उपलब्ध कराने की है। उन्होंने अधिकारियों से उन मकानों के भूमि संबंधी विवादों की निष्पक्ष जांच करने को कहा, जो सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रह रहे हैं।
विज्ञापन

बिना पूरी जांच-पड़ताल के एकतरफा कार्रवाई न करने और भूमि संबंधी शिकायतों पर उच्च अधिकारियों से विचार-विमर्श के बाद ही आगे बढ़ने के निर्देश दिए। कछपुरा गांव का मामला भी सामने आया, जहाँ ग्राम समाज की भूमि पर बने मकानों को लेकर ग्रामीणों ने सांसद से गुहार लगाई थी।
विज्ञापन

सांसद ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए जनता को अनावश्यक परेशानी न हो। इस दौरान अपर जिलाधिकारी अविनाश चंद्र मौर्य, बिधूना उप जिलाधिकारी गरिमा सोनकिया, क्षेत्राधिकारी पी. पुनीत मिश्रा, नायब तहसीलदार रुचि मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख शरद राणा,आदर्श ठाकुर, नगर पंचायत अध्यक्ष आदर्श मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें