फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: शटरिंग खोलते ही ढहा लिंटर, घटिया सामग्री देने का आरोप

Mon, 05 Jan 2026 06:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
लिंटर गिरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अयाना थाना क्षेत्र के भौंतापुर निवासी रजनीकांत कुशवाहा ने बताया कि उसके घर के एक हिस्से पर लिंटर नहीं पड़ा था। करीब 15 दिन पहले उसने मुरादगंज स्थित कासिम की बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान से सीमेंट, मोरंग व अन्य सामग्री खरीद कर लिंटर डलवाया था। रविवार को शटरिंग कारीगारों के शटरिंग खोलने के दौरान ही पूरा लिंटर ढ़ह गया। आरोप लगाया कि दुकानदार ने उसे नकली सीमेंट दिया है। इसके चलते लिंटर ढ़ह गया है। उसने एक- एक रुपये जोड़कर पक्की छत ढ़लवाई थी। जोकि प्रयोग से पहले ही ढ़ह गई। वहीं दुकानदार मोहम्मद कासिम ने बताया कि युवक उनकी दुकान से सात बोरी सीमेंट लेकर गया था। सीमेंट पूर्ण रूप से सही है, संबंधित कंपनी के इंजीनियर ने मौके पर जांच की तो पता चला कि गृहस्वामी ने लिंटर निर्माण में मानक के अनुरूप सीमेंट का प्रयोग नहीं किया है। सीमेंट कम डालने की वजह से लेंटर ढहा है। दो बोरी सीमेंट अभी भी गृहस्वामी के घर में रखी हुई है। थानाध्यक्ष ने जयप्रकाश पाल ने बताया कि घटना की जानकारी तहसील प्रशासन को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें