फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेषज्ञों को प्रपोजल भेजने के निर्देश

Wed, 19 Aug 2015 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रमुख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिबियापुर में भी जल्द ही सुपर स्पेशिएलिटी हास्पीटल की तर्ज पर कई विशेषज्ञों की तैनाती होगी।
विज्ञापन



दिबियापुर सीएचसी में निरीक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री के ओएसडी स्वास्थ्य डा. विकास सेठी ने इसके लिए सीएचसी अधीक्षक डा. केबी सिंह प्रपोजल तैयार कर भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में मुख्यमंत्री के आने से पहले तक दिबियापुर सीएचसी को चमाचम कराने को भी कहा।


 
बिधूना जाते समय ओएसडी स्वास्थ्य डा. सेठी ने दिबियापुर सीएचसी का निरीक्षण किया। उन्होंने साफ सफाई व्यवस्था पर संतुष्टि जाहिर की। सीएचसी अधीक्षक डा.केबी सिंह ने महिला रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ एवं हड्डी रोग विशेषज्ञों की दिबियापुर सीएचसी पर आवश्यकता बताई।
विज्ञापन



डा. सेठी ने जल्द से जल्द इसके लिए प्रपोजल तैयार कर भेजने के लिए कहा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 24 घंटे विद्युतापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन



इसके लिए बिजली न रहने पर जेनरेटर से विद्युतापूर्ति करने के लिए कहा। इस मौके पर सीएमओ डा.एनकेएस यादव समेत सीएचसी दिबियापुर के चिकित्साधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें