जिला स्तरीय तहसील दिवस में 320 शिकायतें पंजीकृत हुईं, जिसमें 31 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। डीएम ने शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए।
तहसील सभागार में डीएम माला श्रीवास्तव ने फरियादियों की व्यथा सुनी। डीएम ने कहा कि अधिकारी शिकायतों को गंभीरता से लें और उनका निदान कराएं। कहा कि विभागीय अधिकारियों का नैतिक दायित्व है, उसे निभाएं ताकि लोगों की उम्मीदों पर वह खरे उतर सकें और शासन की मंशा को पूरा हो।
तहसील दिवस में नंदपुर निवासी शिववीर सिंह ने जमीन पर कब्जा किए जाने, सबहद कटरा निवासी कमलेश कुमार ने आम रास्ते से कब्जा हटाने, सूरजपुर, उमरैन निवासी विनीत कुमार ने रमपुरा माइनर पर पानी न पहुंचने, कुकरकाट निवासी फूलमती पत्नी वेदपाल ने ससुर पर बहला-फुसलाकर बैनामा कराने का आरोप लगाया है।
सैदपुर, लखुना निवासी उमेश चंद्र ने जमीन पर कब्जा किए जाने की शिकायत दर्ज कराई। तहसील दिवस में एसडीएम मदनचंद्र दुबे, पुलिस क्षेत्राधिकारी, कोतवाली प्रभारी आदित्य प्रकाश यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
तहसील दिवस में चार शिकायतें निपटाईं -अजीतमल । तहसील में आयोजित तहसील दिवस में उपजिलाधिकारी राजेन्द्र कुमार ने फरियोदियो की फरियाद को सुना और उन्हे सही और शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश अपने अधीनस्थो के दिये ।
शिकायतो में विद्यानगर बाबरपुर निवासी कुलदीप सिंह, नागेन्द्र सिंह ने विधुत विभाग द्वारा विधुत फेस खिचवाने की शिकायत की । बाबरपुर निवासी रेखा नागर नें पेंशन दिलाये जाने की लेकर शिकायत की । शेखूपुर जैनपुर निवासी हरिशंकर निषाद ने दंबगो द्वारा आम रास्ता पर कब्जा करने की शिकायत की ।
राजीव नगर अजीतमल निवासी विवेक तिवारी पुत्र विजय नारायण तिवारी ने आजाद नगर वार्ड में एक लाइसेंस पर दो आरा मशीन चलाये जाने की शिकायत की । अंबेडकर नगर रोड निवासी रामदास पोरवाल ने विद्यालय की बाउड्रीवाल से सड़क की ओर जल भराव रोके जाने की शिकायत की ।
तहसील दिवस में आई 63 शिकायतों में 4 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया ।
इस मौके पर तहसीलदार देवेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार संध्या शर्मा, जेई विधुत राजवीर सिंह, भूमि संरक्षण से बृजेश सक्सेना, ओमेन्द्र चौहान, कोतवाली अजीतमल से चंद्रिका प्रसाद यादव, विजय सिंह, सुरेश चंद्र पांडेय, नवाब सिंह आदि लोग उपस्थिति रहें ।