फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरदोत्सव प्रदर्शनी का शानदार आगाज

Thu, 29 Jan 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ पुराना नुमाइश मैदान में शरदोत्सव प्रदर्शनी का शानदार आगाज हुआ। उद्घाटन एसडीएम सदर जितेंद्र श्रीवास्तव ने मां शारदे के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर किया।
विज्ञापन


इस दौरान स्कूलाें की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोहा। अध्यक्षता नगर पालिका परिषद अध्यक्ष नंदिता कौर ने की। विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री रामजी शुक्ला थे। संचालन अजय शुक्ला ने किया।

एसडीएम सदर ने शरदोत्सव प्रदर्शनी में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और शांति के प्रतीक सफेद कबूतर आसमान में छोडे़। मुख्य अतिथि जितेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदर्शनी सिर्फ मनोरंजन का माध्यम ही नहीं बल्कि इसके माध्यम से हम सभी को एक साथ एक जगह मिलने का मौका मिलता है।
विज्ञापन


पूर्व पालिकाध्यक्ष धर्मेश दुबे ने कहा कि औरैया एक गंगा जमुना की तहजीव वाला शहर है।
 
तिलक महाविद्यालय हिंदी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डा. राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि हमारी सांस्कृतिक विरासत गांधीजी व विवेकानंद के विचारों की है। इसे पुर्नजीवित रखने का माध्यम ही प्रदर्शनी है।

विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री रामजी शुक्ला ने कहा कि पालिका की ओर से लगाई गई शरदोत्सव प्रदर्शनी से लोगों को मनोरंजक वातावरण उपलब्ध होता है। पालिकाध्यक्ष श्रीमती नंदिता कौर ने कहा कि शरदोत्सव प्रदर्शनी में हर उम्र के लोगों के लिए मनोरंजक संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं।
 
प्रदर्शनी पंडाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम की कड़ी में नगर पालिका इंटर कालेज की छात्राओं अर्चना, रोली, गोल्डी, खुशबू, काजल व उपासना के अलावा गंगाराम बजाजा गर्ल्स इंटर कालेज की कृष्णा, स्वाती, प्रिया, आराधना ने सरस्वती वंदना- हे माता रहम करो... प्रस्तुत की।

नगर पालिका इंटर कालेज की छात्रा मधुबाला ने ढोल बाजे, ढोल बाजे...  पर नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोहा। गंगाराम बजाजा गर्ल्स इंटर कालेज की छात्रा पूनम व चंचल ने नृत्य के माध्यम से गणेश वंदना प्रस्तुत कर खूब वाह वाही लूटी।
 
इस मौके पर अध्यक्ष प्रतिनिधि लालजी शुक्ला, अनवर वकार, डा. पीएन शुक्ला, पूर्व प्रधानाचार्य पीके शुक्ला, जगदीश नरायण त्रिपाठी, डा. आदित्य त्रिपाठी, रवींद्र बाबू द्विवेदी, कृष्ण मुरारी मिश्रा, सभासद नरेंद्र तोमर, आशीष अग्रवाल, विवेक पोरवाल, राजेश बाजपेई, रामू पेंटर, राजेंद्र तिवारी, कमला देवी, कमरुननिशा, नरेंद्र कठेरिया आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें