फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बाल सुधार गृह में संरक्षित बच्चों के स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया तेज

Sun, 19 Apr 2026 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। नए शिक्षण सत्र के साथ शुरू हुए स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों को स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया इन दिनों तेज है।
विज्ञापन

शहर से लेकर गांवों में जहां शिक्षा विभाग की ओर से अभिभावकों से संपर्क किया जा रहा है। वहीं बाल सुधार गृहों में संरक्षित 39 बच्चों को भी इस अभियान में विशेष तौर पर दाखिला दिलाया जा रहा है।
कानपुर के स्वरूपनगर स्थित राजकीय बाल सुधार गृह (बालिका) यूनिट-1 में जिले की 13 बेटियां रह रही हैं। इन बेटियों का दाखिला राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चुन्नीगंज में कराने को लेकर विभाग की ओर से अभिभावक की भूमिका निभाई जा रही है।
विज्ञापन

वहीं बाल सुधार गृह फर्रुखाबाद में जिले के 26 बालक हैं। इन बच्चों का दाखिला परिषदीय व राजकीय स्कूलों में कराया जा रहा है। प्रोबेशन व बेसिक शिक्षा विभाग के बीच आपसी तालमेल के साथ ये दाखिले कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उधर जनपद में आउट ऑफ स्कूल बच्चों के सर्वे के साथ दाखिले का क्रम जारी है। इसे लेकर विभागीय अधिकारी लगातार मॉनिटरिंग भी कर रहे हैं।

बाल सुधार गृहों में संरक्षित बच्चों के दाखिले लगभग हो चुके हैं। वहीं जिलेभर में आउट ऑफ स्कूल बच्चों के सर्वे के बाद दाखिले कराए जा रहे हैं। अगली कक्षा में दाखिला देने की प्रक्रिया 95 प्रतिशत तक पूरी हो गई है।
-संजीव कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें