दिबियापुर। खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा हेतु गाड़ी संख्या 04161 व 04162 प्रयागराज-सीकर-प्रयागराज साप्ताहिक विशेष ट्रेन का फफूंद स्टेशन के बाद झींझक स्टेशन पर ठहराव करने का निर्णय लिया है।
यह जानकारी उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवम शर्मा ने दी है। बताया कि फफूंद स्टेशन पर इस ट्रेन का स्टॉपेज 10 अगस्त से है। अब झींझक में भी ठहराव मिलने से श्रद्धालुओं को और सुविधा हो जाएगी।
यह विशेष ट्रेन 10 अगस्त से 30 नवंबर तक 17 फेरे लगाएगी। रेल अधिकारियों का कहना है कि इस ठहराव से झींझक, दिबियापुर और आसपास के क्षेत्र के खाटू श्याम श्रद्धालुओं को सीधी सुविधा मिलेगी। अब उन्हें सीकर जाने के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।(संवाद)