दिबियापुर। रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर मध्य रेलवे ने प्रयागराज से दादरी तक चलने वाली स्पेशल ट्रेनों का विस्तार अब दिल्ली के शकूरबस्ती तक कर दिया है। इससे फफूंद से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।
रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 02417/02418 प्रयागराज-शकूरबस्ती-प्रयागराज व 04163/04164 नारायणपुर बाजार-शकूरबस्ती-नारायणपुर बाजार का विस्तार दादरी के स्थान पर शकूरबस्ती तक किया गया है। प्रयागराज से शकूरबस्ती जाने वाली गाड़ी संख्या 02417 का फफूंद में समय रात 01:08 से 01:10 बजे तक है। वहीं, वापसी में शकूरबस्ती से प्रयागराज जाने वाली गाड़ी संख्या 02418 का फफूंद में समय सुबह 04:20 से 04:22 बजे तक रहेगा। इसके
प्रमुख ठहराव: प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल, फफूंद, इटावा, टूंडला, अलीगढ़, दादरी, गाजियाबाद, नई दिल्ली, शकूरबस्ती। रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 02417 प्रयागराज से 11 सितंबर से 14 अक्तूबर 2026 तक प्रतिदिन चलेगी, जबकि 02418 शकूरबस्ती से 12 सितंबर से 15 अक्तूबर 2026 तक प्रतिदिन चलेगी।