फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कब्जा मुक्त होने के बाद तालाब का होगा सुंदरीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फफूंद। नगर पंचायत में मंगलवार को नगर के विकास कार्यों को लेकर बैठक हुई। जिसमें सभासदों ने चेयरमैन व अधिशासी अधिकारी के सामने तिराहा चमनगंज में सरकारी तालाब का सौंदर्यीकरण कराने की पुरजोर मांग उठाई। देर शाम चेयरमैन व ईआे ने निरीक्षण कर जायजा लिया।
विज्ञापन

चेयरमैन मोहम्मद अनवर कुरैशी ने बताया कि तिराहा चमनगंज में नाला के पास तालाब की जमीन है। इस पर कुछ दिन पहले जिला प्रशासन ने अवैध कब्जा हटवाया था। इस तालाब का सुंदरीकरण कराए जाने का प्रस्ताव मंगलवार को हुई बैठक में सभासद ओमबाबू तिवारी, गौरव राजपूत, शब्बीर कुरैशी, मुईनुद्दीन राईन, अंशु पाल आदि ने रखी है। सभासदों ने बताया कि कस्बे के बीच कोई ऐसी जगह नहीं है जहां लोग सुबह शाम घूमने जा सकें। इसको लेकर तालाब का सौंदर्यीकरण कराने पर सहमति बनी। देर शाम अधिशाषी अधिकारी डॉ. विनय शुक्ला व सभासदों के साथ जमीन देखी गई है। जल्द ही प्रस्ताव बनवा कर सुंदरीकरण कराया जाएगा। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि तालाब में दर्ज भूमि पर नगर पंचायत अपना बोर्ड लगवाएगी। अब कोई कब्जा करते मिले तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें