औरैया। शहर के निझाई मुहाल स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव षष्ठी के अवरस पर आयोजित भज संध्या में बारिश होने के बावजूद भारी संख्या में भक्त देर रात तक झूमते रहे। भजन संध्या के बाद भक्तों ने भंडारा भी छका।
कमेटी के आयोजक महावीर शर्मा एडवोकेट व शिवम शर्मा एडवोकेट ने मंदिर ने मंदिर को सजा संवारकर भजन संध्या का आयोजन किया। जिसमें सौरभ भदौरिया एडं पार्टी ने भक्ति संगीतों से संमा बांध कर भक्तों को झूमने पर विवश कर दिया। इस दौरान हुई बारिश भी भक्तों का उत्साह नहीं डिगा सकी। कार्यक्रम समापन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजक महावीर शर्मा ने बताया कि उन्होंने यह आयोजन अपने पिता पंडित श्यामबाबू शर्मा की 25 वीं पुण्य तिथि पर कराया। इस मौके पर रीना शर्मा, रचना शर्मा, मुकेश शर्मा, ओमप्रकाश समाधिया, उर्मिला समाधिया, डॉ. वेदप्रकाश शर्मा, अरुण शर्मा, सुनील शर्मा, अजय कपूर आदि मौजूद रहे। संवाद