फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 30 साल से तालाब पर था कब्जा, अब संवरेगी सूरत

Sun, 23 Feb 2025 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
तालाब पर खोदाई का काम देखते प्रधान और ग्रामीण। - फोटो : तालाब पर खोदाई का काम देखते प्रधान और ग्रामीण।
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। भाग्यनगर ब्लॉक की ग्राम पंचायत सिम्हारा में पिछले 30 वर्षों से सरकारी तालाब पर कब्जा था। डीएम के निर्देश पर उसका कब्जा हटवा दिया गया है। अब तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए ग्राम प्रधान ने खोदाई भी करवाना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत तालाब को अमृत सरोवर योजना में लाकर उसके सौंदर्यीकरण के लिए भी कार्य योजना बना रही है। ग्राम पंचायत सिम्हारा में 26 डिसमिल जमीन पर सरकारी तालाब है। लगभग 30 वर्षों से तालाब के आसपास रहने वाले गांव के ही लोगों ने घूरा, मिट्टी आदि डालकर उस पर झोपड़ी डाल रखी थी। वहीं कुछ लोगों ने तालाब की जमीन पर नींव भरकर अवैध कब्जा कर लिया था।
इसकी वजह से घरों से निकलने वाला पानी सड़कों पर भर जाता था। ग्रामीणों की कई शिकायतों के बाद भी तालाब कब्जामुक्त नहीं हो सका। हाल ही में फिर से की गई शिकायत पर डीएम डाॅ. इंद्रमणि त्रिपाठी और एसपी अभिजीत आर शंकर गांव पहुंचे और निरीक्षण कर तालाब को कब्जामुक्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके बाद राजस्व टीम की मदद से ग्राम प्रधान ने तालाब को कब्जामुक्त कराकर उसकी खोदाई शुरू करा दी। ग्रामीण फूल सिंह, पंकज कुमार, सुनील बाबू, किशन चंद्र, कोमल सिंह, धर्मेंद्र दोहरे, नीलम कुशवाह, प्रांशु शर्मा आदि ने बताया कि 30 साल के बाद तालाब कब्जामुक्त हुआ है। इससे ग्रामीणों को बहुत राहत मिली है।



सिम्हारा पंचायत के प्रधान राजकुमार सिंह ने बताया कि खोदाई का कार्य चल रहा है। तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए अमृत सरोवर के तहत कार्ययोजना बनाई जा रही है। मंजूरी मिलते ही तालाब को सुंदर बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें