फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: तालाब बना कूड़ादान, फैली बदबू, मच्छर का प्रकोप बढ़ा

Tue, 14 Oct 2025 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-14एयूआरपी 15- तालाब में बजबजाती गंदगी। संवाद
विज्ञापन
सहार। ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत पुर्वा दानशाह में सालों पहले जो तालाब गांव की शान हुआ करता था, आज वो कूड़े का ढेर बनकर रह गया है। बस्ती के बीचोंबीच स्थित यह तालाब आज बदबूदार गंदगी का पर्याय बन गया है। गंदगी के बीच मच्छरों का प्रकोप बढ़ा है। साथ ही संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी ग्रामीणों पर मंडरा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों की माने तो तालाब की जल निकास बंद हो चुकी है। इससे तालाब में प्लास्टिक की बोतलें, खाने-पीने के पैकेट और घरेलू कचरा तैर रहा है। तालाब के ठीक किनारे भगवान शंकर का एक प्रसिद्ध मंदिर है। जहां रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने जाते हैं। इसके अलावा तालाब के पास ही सेंट्रल बैंक भी है। जहां दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रहती है। सप्ताह में दो दिन सोमवार और गुरुवार को तालाब के पास लगने वाले बाजार में भी लोगों की भीड़ उमड़ती हैं। बाजार में दुकान लगाने वाले लोग अपना कचरा भी तालाब में ही फेंक रहे हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि तालाब से उठती बदबू और उसमें पनप रहे मच्छरों से उनका जीवन दूभर हो गया है। खंड विकास अधिकारी सहार राज नारायण पांडेय ने बताया कि उन्हें इस समस्या की जानकारी नहीं थी। जल्द ही संबंधित विभाग को जानकारी देकर तालाब की सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें