फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पुलिस ने भी निकाली तिरंगा यात्रा

Fri, 14 Aug 2026 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
यात्रा में हाथ में तिरंगा लेकर जाती महिला पुलिस कर्मी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
औरैया। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान के तहत पुलिस ने तिरंगा यात्रा निकाली। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के नेतृत्व में सदर कोतवाली से शुरू हुई यह यात्रा शहर के जेसीज चौराहा और सुभाष चौराहा से होते हुए पुलिस लाइन पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन


यात्रा में महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों ने हाथों में राष्ट्रध्वज थामकर पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम और एकता का संकल्प है। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा, क्षेत्राधिकारी सिटी शैलेंद्र सिंह परिहार, कोतवाल राजकुमार सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें