फफूंद। तीन महीने से गिरा पड़ा बिजली का खंभा एक ही दिन में बदल दिया गया। गुरुवार को बिजली कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर खंभे को हटाकर दूसरा खंभा लगाया।
असेनी पावर स्टेशन से केशमपुर पावर सब स्टेशन आई बिजली लाइन का एक खंभा करीब तीन माह पहले गिर गया था। इससे कस्बा समेत 400 गांव की बिजली सप्लाई 15 घंटे ठप रही थी। जिसे बहाल करने के लिए बिजली कर्मियों ने गिरे खंभे को बल्लियों के सहारे से खड़ा कर दिया था। बाद में उसी हालत में बिजली सप्लाई हो रही थी। काफी समय बीतने के बाद भी खंभे को नहीं बदला गया।
बिजली उपभोक्ताओं ने कभी भी बिजली ठप होने की आशंका जताते हुए इसको बदलने की मांग भी की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उपभोक्ताओं की मांग को अमर उजाला ने गुरुवार के अंक में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की।
अधिकारियों ने संज्ञान में लेते हुए केशमपुर के अवर अभियंता ओमवीर सिंह को तत्काल खंभे को बदलने के आदेश दिए। इसके बाद अवर अभियंता लाइन मैन की टीम के साथ सींगनपुर पहुंचे और हाइड्रा की मदद से दूसरा बिजली पोल लगवाया। अवर अभियंता ने बताया की दूसरा पोल लगा दिया है और सप्लाई भी बहाल कर दी है।